सुल्तानपुर, मई 11 -- सुलतानपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के अखण्डनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अखण्डनगर-बेलवाई मार्ग पर अलाउद्दीनपुर गांव के पास रात करीब दो बजे खुटहन, जौनपुर से डीजे बजाकर लौट रहे मजदूर वाहन से सामान उतार रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. विष्णु स्वरूप यादव ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान प्रदीप कुमार एवं अनिल कुमार पुत्रगण अतिबल निवासी सरैया मुबारक, थाना अखण्डनगर के रूप में हुई।घटना की सूचना पर थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा पुलिस टीम क...