गौरीगंज, जून 4 -- संग्रामपुर। क्षेत्र के कालिकन-लोहियानगर मार्ग पर भारद्वाज अकाडमी के समीप प्रतापगढ़ जा रहे बाइक सवार दो युवक सड़क दुघर्टना में घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी संग्रामपुर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद 34 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र नन्हेंलाल निवासी सिलोखर मजरे नरैनी अमेठी को डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरे घायल 20 वर्षीय अमन पुत्र राजकुमार निवासी भवानीगढ़ जिला प्रतापगढ़ का इलाज सीएचसी पर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कालिकन से लोहिया नगर की दिशा में जा रही बाइक अनियंत्रित होकर पलट जाने से दोनों युवक घायल हो गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...