लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- कस्ता, संवाददाता। अपनी बेटी व एक रिश्तेदार के साथ नाती के मुंडन संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवारों को बस ने टक्कर मार दी। टक्कर में लड़की को छोड़कर दोनों घायल हो गए। मितौली थाना क्षेत्र में लखीमपुर मैगलगंज मार्ग पर दानपुर लिंक मार्ग के पास एक बाइक को एक बस ने टक्कर मार दी। नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव दाउदपुर के रहने वाले प्रहलाद अपनी बेटी शिवानी व खीरी थाना क्षेत्र के गांव आधाचाट के रिस्तेदार हरीराम के साथ बाइक से अपने घर जा रहे हैं। बताते हैं प्रहलाद मैगलगंज थाना क्षेत्र के ककरहा गांव में अपने नाती के मुंडन संस्कार से शामिल होकर लौट रहे थे। तभी हादसे में घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे कस्ता चौकी के सिपाही अंकित हुड्डा ने एंबुलेंस बुलवाकर दोनों घायलों को सीएचसी मितौली भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.