गौरीगंज, मार्च 24 -- संग्रामपुर। मंगलवार को अमेठी मार्ग से कालिकन दर्शन करने आ रहे मोटरसाइकिल सवार तीन युवक बाइक अनियंत्रित होकर पलट जाने से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पवारे निवासी सौरभ पुत्र नागराज, निखिल पुत्र कमलाकांत तिवारी व सरायकांधा निवासी आयुष पुत्र विश्वजीत तिवारी बाइक से कालिकन धाम आ रहे थे। रास्ते में इनकी बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया। जिससे बचने के चक्कर में इनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे बाइक सवार तीनों घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां उनका उपचार हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...