चाईबासा, मार्च 1 -- चाईबासा। जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत मोगरा गांव के पास सड़क दुघर्टना में 20 वर्षीय दिशु सिंकू की मौत हो गई। दिशु सिंकू जेटेया थाना अंतर्गत कोकायता गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार शनिवार को देर रात में मृतक बाइक पर सवार होकर जगन्नाथपुर से अपना घर जा रहा था ।रास्ते में मोगरा गांव के पास अचानक बाइक समेत गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना पा कर जगन्नाथपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुची और शव को अपने कब्जे में लेकर रविवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए दोपहर बाद सदर अस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि दिशु सिंकू शनिवार को मागे पर्व के अवसर पर अपने रिश्तेदार के घर जगन्नाथपुर से आगे गया था। रात को घर लौटने के क्रम में मोगरा गांव के पास बाइक समेत गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.