चाईबासा, मई 7 -- चाईबासा। सड़क दुर्घटना में जख्मी मझगांव के कदवाडीह निवासी 35 वर्षीय डेबरा पिंगुवा की इलाज के दौरान सदरअस्पताल में मौत हो गई। जबकि उसका जख्मी साथी 25 वर्षीय से श्रीधर तिरिया का उपचार सदरअस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार हो दोनों बुधवार को दोपहर में एक बाइक पर सवार होकर अंधारी हट जा रहे थे। रास्ते में धनसारी के पास अचानक दोनों बाइक से समेत गिर पड़े, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान डेबरा पिंगुवा की मौत हो गई। गुरुवार को घटना की सूचना सदर थाना पुलिसको मिली । पुलिस सदरअस्पताल लाई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि बुधवार को डेबरा और श्रीघर एक बाइक पर सवार होकर अंघारी जा रहे थे। रास्ते में बाइक समेत गिर जाने से दोनो...