चाईबासा, अगस्त 3 -- चाईबासा। सड़क दुर्घटना में जख्मी कुमारडूंगी के वाइदा गांव निवासी 25 वर्षीय अर्जुन तामसोय की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार को मृतक बाइक से कुमारडूंगी बाजार से गांव लौट रहा था। रास्ते में अचानक बाइक समेत गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान शनिवार रात के लगभग 2 बजे उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...