सड़क दुघर्टना में घायल महिला ने दम तोड़ा
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 14 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। बाइक की टक्कर से घायल महिला की प्रयागराज में चार दिन इलाज के बाद मौत हो गई। तेरहवीं बीतने के बाद परिजनों ने तहरीर दी तो कंधई पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कंधई थाना क्षेत्र के राजमलपुर गांव निवासी संतलाल ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 18 मई की रात करीब आठ बजे उनकी मां छोटकी घर से कुछ दूर स्थित खेत से वापस घर लौट रही थीं। घर के पास नहर की पटरी पर पहुंची ही थीं कि पीछे आए बाइक सवार उनको टक्कर मारकर भाग निकला। जानकारी मिलने पर पहुंचे बेटे-बहू ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चार दिन बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। तेरहवीं कार्यक्रम के बाद छोटकी के बेटे संतलाल ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.