सीवान, मार्च 29 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी एक पशु चिकित्सक की शुक्रवार की रात इलाज के क्रम में मौत हो गयी। सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायल पशु चिकित्सक स्थानीय निवासी राजन प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र डॉ. पप्पू कुमार थे। इस घटना के बाद शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजन को शव सौंप दिया गया। बताया जाता है कि डॉ. पप्पू कुमार पेशे से पशु चिकित्सक थे। बीते चार-पांच दिन पहले बाइक पर सवार होकर घर से जिला मुख्यालय की तरफ आने के दौरान ओरमा के समीप एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए डॉक्टर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां, इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर न...