पलामू, मई 2 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 139 पर धुसरुआ मोड़ के समीप गुरुवार की रात में बोलेरो गाड़ी और बाइक की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। 50 वर्षीय मृतक मकसूद आलम, बिहार के औरंगाबाद जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव का रहने वाला था। मकसूद आलम, पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 139‌ के चपरवार मोड़ के पास टायर पंक्चर दुकान संचालित करता था। दुर्घटना में घायल होने के बाद उसे स्थानीय स्तर पर प्रारंभिक इलाज के बाद मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच में भर्ती किया गया था जहां इलाज के दौरान शुक्रवार मौत हो गई थी। पिपरा के थाना प्रभारी विमल कुमार ने बताया कि मकसूद आलम, दुकान बंद कर बाइक से औरंगाबाद स्थित घर जा रहा था। बोलेरो गाड़ी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मेदिनी...