गिरडीह, मार्च 7 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना मोड़ चौक के पास चतरो-खिजुरी मुख्य सड़क में गुरुवार रात सड़क दुघर्टना हो गई। जिसमें अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हुए भंडराटांड़ गांव के युवक दिलीप कुमार वर्मा 30 साल की मौत हो गई। बताया कि गुरुवार रात में दिलीप वर्मा बाइक से अपने एक रिश्तेदार के घर से अपना गांव भंडराटांड़ जा रहा था। इसी क्रम में थाना मोड़ चौक के पास अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वहां उपस्थित लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे गिरिडीह रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए देवघर ले जा रहे थे। इसी क्रम में रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार के सदस्यों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.