दुमका, अप्रैल 29 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। एन एच -133 हंसडीहा-देवघर मुख्य मार्ग स्थित इसी थाना के जमुआ के समीप एक व्यक्ति सड़क दुघर्टना में बुरी तरह घायल हो गया। घायल व्यक्ति इसी थाना के तितमोह गांव के कामदेव सिंह बताया गया।‌ जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतू उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बताया गया कि उक्त घायल का पैर टुट गया है और माथे में गंभीर चोट लगी है। हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल दुमका रेफर कर दिया गया है। घटना के संदर्भ में जानकारी मिली कि उक्त व्यक्ति सड़क किनारे जा रहा था कि अचानक अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- हाइवा ने मोटरसाइकिल को लिया अपने चपेट में, चालक घायल जिससे वह सड़क पर गिर बूरी तरह घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...