चाईबासा, फरवरी 26 -- चाईबासा। सड़क दुर्घटना में दो युवक और एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गये। ज़ख्मियों में टोंटो थाना अंतर्गत बामियाबासा गांव निवासी चंद्र मोहन बारी, मुफस्सिल थाना अंतर्गत डोमरडीहा गांव निवासी तमन्ना देवगम और टोटो चालक हेससाबासा गांव निवासी अर्जुन बानरा शामिल है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर में चंद्र मोहन बारी और तमन्ना देवगम एक स्कूटी पर सवार होकर डोमरडीहा से बामियाबासा गांव जा रहे थे। रास्ते में हेससाबासा गांव के पास अर्जुन बानरा अपना टोटो सड़क पर घूम रहा था ।इसी दौरान स्कूटी सवार सीघे टोटो में धक्का मार दिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों को घटनास्थल से उठाकर सदरअस्पताल लाया गया। तीनों को हाथ, पैर और सिर में चोट लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.