सड़क दुघर्टनाओं में सात घायल
जौनपुर, मई 22 -- जौनपुर। जनपद के अलग अलग क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। शाहगंज संवाद के अनुसार दुघर्टना में मलहज गांव निवासी 50 वर्षीय सुखराज और धिरौली का 21 वर्षीय बृजेश कुमार घायल हो गया। सड़क पार करते समय सुखराज बृजेश की बाइक से टकरा गए। बृजेश भी बाइक से गिरकर जख्मी हो गया। दूसरी ओर बड़ौना के पास दो बाइकों की भिड़ंत में खेतासराय निवासी 35 वर्षीय रेनू और आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी 18 वर्षीय जितेंद्र कुमार घायल हो गया। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। खेतासराय संवाद के अनुसार स्थानीय थाने के गेट के पास गुरुवार रात दुर्घटना में पोस्ट ऑफिस मोहल्ला निवासी 21 वर्षीय अनुराग बिंद, खेतासराय निवासी 26 वर्षीय मो.साकिब और सोंधी निवासी 20 वर्षीय अजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.