चम्पावत, मार्च 27 -- बाराकोट के बर्दाखान-बिसराड़ी-आली सड़क बदहाल हो गई है। ग्रामीणों ने सड़क में शीघ्र डामर नहीं करने पर आगामी विधान सभा चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। बाराकोट ब्लाक के बर्दाखान-बिसराड़ी-आली सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। यहां छह किमी लंबी सड़क का निर्माण 2005 में किया गया था। इस दौरान केवल तीन किमी सड़क में ही डामर किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले पंचायत चुनाव का भी बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। तब आश्वासन मिलने के बाद बहिष्कार वापस ले लेकिया। लेकिन अब तक सड़क में डामर नहीं हो सका है। पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदा बल्लभ बगौली, प्रधान निर्मल नाथ, बीडीसी शांति देवी, पुष्कर सिंह, मदन चौधरी, मुकेश सिंह, मनोज नाथ, दीवान राम, निर्मल राम, गणेश सिंह, पूरन नाथ, बहादुर राम, रुद्र सिंह, सुरेन्द्र प्रसाद ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.