देवघर, अप्रैल 3 -- मधुपुर प्रतिनिधि मधुपुर के कई प्रमुख सड़कों में गुरुवार को जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़क जाम से करीब एक घंटे तक मधुपुर-गिरिडीह एनएच, हटिया रोड, गांधी चौक, सरदार पटेल रोड में जाम के कारण आवागमन बाधित हो गया। मधुपुर नगर में ट्रैफिक व्यवस्था नहीं होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। लॉर्ड सिन्हा रोड से सीताराम डालमिया रोड तक वाहनों की कतार लग गई। सैकड़ों वाहन और राहगीर जाम में फंस गए। जाम की सूचना पर पुलिस पहुंची और जाम हटाने में जुट गई। गांधी चौक, हटिया रोड, स्टेशन रोड, सीताराम डालमिया रोड पर फुटपाथ की दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण के कारण स्थिति रोज बिगड़ रही है। स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधार की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.