देवघर, अप्रैल 19 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। रविवार की शाम को मधुपुर -गिरिडीह नेशनल हाईवे 114 ए पर चांदमारी से लेकर कोर्ट मोड़ तक जाम लगा रहा। सड़क जाम से करीब एक घंटा तक मधुपुर -गिरिडीह एनएच, हटिया रोड, गांधी चौक, सरदार पटेल रोड में आवागमन बाधित हो गया। मधुपुर नगर में ट्रैफिक व्यवस्था नहीं होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हुई। लॉर्ड सिंहा रोड से सीताराम डालमिया रोड तक वाहनों की कतार लग गई। सैकड़ों वाहन और राहगीर जाम में फंस गए। जाम की सूचना पर पुलिस पहुंची और जाम हटाने में जुट गई। गांधी चौक, हटिया रोड, स्टेशन रोड़, पुल पार, सीताराम डालमिया रोड़ पर फुटपाथ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण के कारण स्थिति रोज बिगड़ रही है। यह भी पढ़ें- गौरा रोड पर बढ़ता अतिक्रमण, जाम से त्रस्त स्थानीय लोगों ने ट्रैफिक व्यवस्था सुधार की मांग की है। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण...