मुंगेर, मई 17 -- मुंगेर, निज संवाददाता। नौवागढ़ी में बीते शुक्रवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से हुई एक बच्ची की मौत के बाद उपद्रव और सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने शनिवार की रात विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर इस मामले में संलिप्त सात उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्ची की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया था। इस दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने कानून हाथ में लेते हुए जाम में फंसे वाहनों में तोड़फोड़ की और पथराव किया था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। ​गिरफ्तार आरोपियों में महादेवपुर निवासी मंटुन साव उर्फ लहरी साव, नौवागढ़ी निवासी विनोद साव व अंगेश कुमार, मनयारचक न...