सड़क जाम के कारण सर्पदंश पीड़ित की रास्ते में मौत
समस्तीपुर, जून 7 -- वारिसनगर। प्रखंड क्षेत्र की लखनपट्टी पंचायत के वार्ड 8 निवासी रामबाबू शर्मा की सर्पदंश के बाद इलाज के लिए समस्तीपुर ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार शनिवार को रामबाबू शर्मा को जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें तत्काल पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।
घटना का विवरण परिजनों ने बताया कि मरीज को समस्तीपुर ले जाने के दौरान मथुरापुर घाट के समीप जाम लगने से वाहन काफी देर तक फंसा रहा। इस दौरान उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही दारोगा अमर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.