वाराणसी, मार्च 6 -- लोहता (वाराणसी)। छितौनी गांव में हादसे में बालक की मौत के बाद 3 मार्च को सड़क जाम कर प्रदर्शन के मामले में लोहता पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत आठ नामजद और 50 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। गांव के दिनेश प्रजापति का 12 वर्षीय पुत्र साहिल दो मार्च को सामान खरीदने निकला था। गांव के ही धुत युवक ने मोपेड से टक्कर मार दी थी। इसमें साहिल की मौत हो गई थी। तीन मार्च को साहिल का शव लेकर परिजन ने लहरतारा - अकेलवा मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने सतीश विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, पूर्व ग्राम प्रधान ओमप्रकाश शर्मा उर्फ डब्बू, रंजीत विश्वकर्मा, संजय प्रजापति, सुनील प्रजापति, प्रकाश राजभर तथा 50 अज्ञात के खिलाफ बलवा, 7 सीएलए एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...