बदायूं, जनवरी 9 -- बदायूं। सदर कोतवाली में एक व्यक्ति ने शिकायत की कि सड़क जाम कर तलवार से केक काटने के मामले में आरोपी युवक लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने सुरक्षा की मांग करते हुए पुलिस को मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। सदर कोतवाली के शहबाजपुर जाटवों वाली गली में चार जनवरी को सड़क जाम कर तलवार से केक काटने और गाली-गलौज करने की घटना सामने आई थी। इस मामले में गली के रहने वाले सुशील कुमार एडवोकेट ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद संबंधित युवकों पर कार्रवाई की थी, लेकिन इनमें से एक आरोपी लगातार सुशील कुमार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी युवक ने बार-बार उसे और उसके परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.