सड़क जाम करने में आठ नामजद, कुछ अज्ञात पर केस
बलिया, अगस्त 8 -- सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के धरहरा चट्टी पर 31 जुलाई को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत तथा कुछ के घायल होने पर सड़क जाम करने वालों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपियों में आठ नामजद तथा कुछ अज्ञात शामिल हैं।थाने के एसआई रामलखन सोनकर की ओर से दी गयी तहरीर में बताया गया है कि कार चालक बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी अजय सोनी ने धरहरा निवासी अजय गुप्ता, पंडितपुरा निवासी सुरेश पांडेय तथा बाइक सवार शौकत अली को टक्कर मार दिया। तीनों को जिला अस्पताल भेजवाया गया जहां पर इलाज के दौरान अजय की मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर लोगों ने बलिया-सिकन्दरपुर मार्ग को धरहरा चट्टी पर जाम कर दिया। सब इंस्पेक्टर का कहना है कि इसके चलते वाहनों की कतार लग गयी तथा एम्बुलेंस आदि जाम में फंस गयी। काफी प्रयास के बाद जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.