सड़क जाम करने पर 11 नामजद समेत अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
फतेहपुर, जून 29 -- बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र में तीन दिन पूर्व हुए सड़क हादसे के बाद बहुआ पुलिस चौकी के सामने चक्का जाम कर आवागमन बाधित करने के मामले में पुलिस ने 11 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि सभी ने मिलकर करीब दो घंटे तक सड़क जाम रखा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और सरकारी कार्य भी प्रभावित हुआ। गौरतलब है कि 26 जून को बांदा-फतेहपुर मार्ग पर सुजानपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार ज्ञान सिंह, निवासी चक पैगंबरपुर मजरा कोर्राकनक, की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनके साथ पीछे बैठे विनोद विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। हादसे के बाद मृतकों के परिजन और ग्रामीण बहुआ पुलिस चौकी के सामने एकत्र हो गए और शाम लगभग पांच बजे से सात बजे तक सड़क जाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.