जौनपुर, मार्च 31 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र में नाबालिग युवक से युवती की जबरन शादी कराने और प्रेस प्रसंग को लेकर रविवार को किए गए चक्का जाम के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। 20 नामजद और 100 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग युवक से उसी गांव की युवती की शादी कराने को लेकर ग्रामीणों ने जयसिंहपुर बाजार स्थित बाबतपुर-जमालापुर मार्ग को बांस-बल्ली व तख्त लगाकर जाम कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे उग्र हो गए। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने लाठी-डंडा लेकर पुलिस के साथ गाली-गलौज व अभद्रता की और नारेबाजी करते हुए आक्रामक रुख अपनाया। इस दौरान राहगीरों के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.