भागलपुर, मई 18 -- सन्हौला-पंजवारा मुख्य सड़क पर ट्रक की टक्कर से एक स्कूटी सवार महिला की मौत हो जाने के बाद सड़क को चार घंटे तक जाम करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सड़क जाम करने वाले सात नामजद और करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में मिंटू रजक, कौशल कुमार अलबेला उर्फ छोटू, अनिल मंडल सद्दाम, सावित्री देवी, रामधनी यादव और वरुण मंडल शामिल हैं। थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम की, टायर जला दिए, गाड़ियों में आग लगाने की कोशिश की और पुलिस को गाली-गलौज की। यह भी पढ़ें- सड़क जाम मामले में सात गिरफ्तार, भेजे गए जेल पुलिस मोबाइल रिकॉर्डिंग के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...