नोएडा, फरवरी 3 -- नोएडा। सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई की ओर से गिझौड़ गांव में सात दिवसीय विशेष शिविर चलाया जा रहा है। इसके छठे दिन मंगलवार को यातायात व सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया। रोड सेफ्टी सेल इंचार्ज कपिल कुमार ने सभी स्वयंसेवकों को यातायात और सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने स्वयंसेवकों से यह शपथ भी ली कि यह नियम अपने घर परिवार और पड़ोसियों को भी जाकर बताएंगे। उसके बाद स्वयंसेवकों ने गांव में जाकर ग्राम वासियों को भी सड़क सुरक्षा नियमों और यातायात नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहित वशिष्ठ के मार्गदर्शन में हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिखा दीक्षित ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.