कोडरमा, मार्च 18 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के लोहासिकर में सड़क जांच करने पहुंचे आरईओ के कार्यपालक अभियंता सौरभ झा के साथ वृंदा निवासी सहदेव यादव, पिता नारो यादव ने दुर्यव्यवहार करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाला। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता ने सहदेव यादव के खिलाफ कोडरमा थाना में मामला दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि जब वे लोहासिकर से वृंदा तक बन रहे सड़क की जांच करने पहुंचे थें इसी दौरान सहदेव यादव ने आकर वहां अपशब्द का इस्तेमाल किया और कार्य नहीं होने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी सहदेव यादव वहां संवेदकों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और अनावश्यक मांग करते रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने एसपी को भी अवगत कराया है। इधर, थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.