बहराइच, अप्रैल 26 -- बाबागंज, संवाददाता। बाबागंज में हाईवे से ब्लाक को जाने वाली सड़क बनाई जा रही है। दो महीनों से अधूरा रुका पड़ा है, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। तेज हवाओं के चलने से धूल उड़कर दुकानों और घरों में जा रही है। साइकिल व बाइक सवार गिर कर चोटहिल हो रहे हैं। दुकानदार हेमराज वर्मा, शशि शेखर त्रिपाठी, शिवम पटवा ने बताया कि धूल उड़ने से खाने-पीने तक में दिक्कत हो रही है। घरों में साफ-सफाई बनाए रखना चुनौती बन गया है। सड़क पर फैली गिट्टियां समतल न होने के कारण साइकिल और मोटरसाइकिल सवार अक्सर फिसलकर गिर रहे हैं। शुक्रवार को कस्बे से गांव लौट रहे शंकरपुर निवासी श्रमिक बरसाती लाल साइकिल से गिरकर चोटहिल हो गए। राहगीरों ने श्रमिक को उठाकर निजी चिकित्सालय पर दवा कराई। लोगों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.