बरेली, मई 12 -- क्योलड़िया। भदपुरा ब्लॉक के जवेदा जवेदी मार्ग से बिलासनगर-भुता के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण का सोमवार को सांसद छत्रपाल गंगवार, विधायक डॉ. एमपी आर्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रविशंकर गंगवार ने भूमि पूजन के साथ ही नारियल तोड़कर कार्य का शुभारंभ किया। 42 करोड़ की लागत से हो रहे 16 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण के बाद दूरी मिनटों में तय हो जाएगी। विधायक डॉ. एमपी आर्य ने कहा कि जर्जर मार्ग के निर्माण के बाद यातायात सुगम हो जाएगा। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रविशंकर गंगवार ने डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। यह भी पढ़ें- 4.80 करोड़ से सड़क निर्माण का किया शुभांरभ सांसद छत्रपाल गंगवार ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में जयदीप सिंह, शशि कपूर, वेद...