गोरखपुर, मई 5 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध पुलिस ने एक बार फिर से ऑपरेशन चियर्स की शुरुआत कर दी है। रविवार रात कार्रवाई करते हुए 903 लोगों का चालान किया है। पुलिस ने सड़क, चौराहों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 34 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया और भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की हिदायत दी गई। एसएसपी के निर्देश पर ऑपरेशन चियर्स को दोबारा शुरू करते हुए रविवार रात जिलेभर में व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने सड़कों, चौराहों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते मिले 903 लोगों का चालान किया। पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत कार्रवाई करते हुए सभी को कड़ी चेतावनी भी दी गई कि भविष्य में इस तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.