गंगापार, अप्रैल 12 -- विगत वर्षों जसरा से चिल्ला गोहानी तक सात किलोमीटर तक बनी प्रधानमंत्री सड़क योजना की सड़क को चौड़ीकरण के बाद पटरी ना बनाए जाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। बताते चलें कि जसरा से चिल्लागौहानी तक बनी इस सड़क पर पचखरा गांव से तातारगंज गांव तक तो कुछ हद तक सड़क के किनारे पटरी दिखती है लेकिन उसके बाद पड़ने वाले सूरबारी नाले से पहले से लेकर चिल्ला गोहानी गांव तक पटरी नहीं है। सूरबारी के पास तो सड़क जमीन के तल से काफी ऊंची है जिससे सड़क किनारे लगभग दस फीट की गहरी खाई और सड़क किनारे पटरी न होने से सामने से आ रहे बड़े वाहनों अथवा वाहन से पास लेते समय आए दिन बाइक सवार खाई में गिरकर घायल होते रहते है। बीते महीने तातारगंज गांव के दो युवक बाइक से जाते समय सड़क पर पटरी न होने के चलते ट्रक की चपेट में आ गए थे। जिससे एक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.