सड़क चौड़ी न करने पर भूख हड़ताल की चेतावनी
गाज़ियाबाद, मई 25 -- गाजियाबाद, गुलshan भारती। वर्षों से हम-तुम रोड के निर्माण की मांग कर रहे स्थानीय निवासियों ने एक जून से भूख हड़ताल की चेतावनी दी है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द मास्टर प्लान के मुताबिक 24 मीटर चौड़ी सड़क नहीं बनाई गई तो हम-तुम रोड की सभी सोसाइटी के लोग भूख हड़ताल करेंगे। स्थानीय निवासी मंजीत सिंह का आरोप है कि हम-तुम रोड कई सालों से खस्ताहाल पड़ी है। दिनों दिन स्थिति खराब होती जा रही है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। नाले की सफाई न होने से सड़क पर हर समय जलभराव रहता है। लाइटें कहीं जलती हैं तो कहीं खराब हैं। पतली सी सड़क बड़े-बड़े वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे कई हादसे हो चुके हैं और अब तक 16 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, मुरारी लाल शर्मा का कहना है कि सड़क को चौड़ा कर बनाने और भारी वाहनों पर रोक लगाने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.