सड़क चौड़ीकरण में मिट्टी कटान पर हाईकोर्ट सख्त, डीएम से मांगी रिपोर्ट
देवरिया, मई 27 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। भटनी से सलेमपुर तक बन रहे टू लेन सड़क निर्माण में प्रयागराज हाईकोर्ट ने बिना मुआवजे के किसानों के खेत से मिट्टी भराई कराने के जांच के आदेश डीएम को दिए हैं। किसानों का आरोप था कि बिना मुआवजा दिए कार्यदायी संस्था की ओर से किसानों के खेत से मिट्टी काटकर सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है।नोनापार निवासी विकास तिवारी प्रयाग राज में हाईकोर्ट में एडवोकेट हैं। अधिवक्ता अशोक पाण्डेय तथा विकास तिवारी ने हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दायर की है। जिसमें भटनी सलेमपुर वाया नोनापार मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर किसानों को मुआवजा देने की मांग रखी गयी थी। यह भी पढ़ें- बाराबंकी-बहराइच फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण आरोप था कि कार्यदायी संस्था किसानों को बिना मुआवजा दिए उनके खेत से मिट्टी काटकर सड़क चौड़ीकरण कर रही है। हाईकोर्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.