सड़क चौड़ीकरण बना काल, औंरा में बढ़ रहे हादसे
गिरडीह, अप्रैल 27 -- बगोदर प्रखंड की औंरा पंचायत में सड़क चौड़ीकरण के बाद जनसुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं गंभीर हो गई हैं। पंचायत के उप मुखिया जितेन्द्र कुमार ने कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की सांसद को 7 सूत्री मांग पत्र सौंपकर अविलंब समाधान की मांग की है। उप मुखिया ने अपने आवेदन में लिखा है कि बगोदर प्रखंड का औंरा सबसे बड़ी पंचायतों में से एक है। सड़क चौड़ीकरण के बाद जी.टी. रोड पर हर माह दर्जनों सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें कई लोगों की असमय मृत्यु हो चुकी है। दुर्घटनाओं पर रोक के लिए औंरा में ओवरब्रिज या अंडरपास का निर्माण नितांत आवश्यक है। पत्र के अनुसार शिक्षा के मोर्चे पर हालात चिंताजनक हैं। 2 विनोद उच्च विद्यालय, औरा में लगभग 600 विद्यार्थी पढ़ते हैं। लेकिन परिसर में चारदीवारी नहीं है। इसी तरह उत्क्रमित मध्य विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.