चंदौली, मई 10 -- चंदौली, संवाददाता। पीडीडीयू नगर में सड़क चौड़ीकरण के मामले को लेकर शनिवार को पूर्व सांसद रामकिशुन के नेतृत्व में नगर के व्यापारी जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग से मिले। जहां पूर्व सांसद ने डीएम को व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया गया। वहीं प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास के व्यवस्था की भी मांग की गई। यह भी पढ़ें- चंदौली में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर; सपा दफ्तर भी ढहा, धरने पर बैठे पूर्व सांसदसड़क चौड़ीकरण के प्रभाव इस दौरान पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि सड़क का चौड़ीकरण डिवाइडर के मध्य से 48 फुट किया गया है। इससे व्यापारियों को बहुत अधिक क्षति नहीं होगी, लेकिन इससे अधिक तोड़फोड़ पर काफी क्षति होगी। पूर्व सांसद ने जिलाधिकारी से सभी प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास की भी मांग की। कहा कि जिला प्रशासन की ओर से शासन से इसके लिए...