जमशेदपुर, अप्रैल 26 -- जमशेदपुर। टाटानगर स्टेशन में पेट्रोल पंप से लेकर ट्रैफिक कॉलोनी होकर खास महल तक नई सड़क बनी है। इसे लेकर रेलवे एक बार फिर क्वार्टर को खाली करने लगा जबकि एक सप्ताह पूर्व अभियान चलाकर कई रेलवे क्वार्टर मेंस कांग्रेस कार्यालय, रेलवे ओबीसी कार्यालय समेत अन्य कई संस्थाओं की भवन को तोड़ चुका है। मालूम हो कि सड़क चौड़ीकरण को लेकर दो महीने में रेलवे कई मकान और दुकानों को तोड़कर जमीन समतल कर दिया है। स्टेशन विकास के तहत पार्किंग बन रहा है और इसके साथ ही सड़क बनेगी। यह भी पढ़ें- टाटानगर स्टेशन पर रेल यात्रियों का फूटा गुस्सा, हस्ताक्षर अभियान चलाकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ जताया विरोध

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...