हल्द्वानी, जून 1 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। सड़क चौड़ीकरण के लिए सोमवार को काठगोदाम क्षेत्र में पांच घंटे बिजली की कटौती की गई। बिजली के पोल और लाइन हटाने के लिए ऊर्जा निगम ने सप्लाई बंद रखी। शहर में हो रहे निर्माण कार्य बिजली का संकट झेल रहे लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। नरीमन चौराहे में सड़क चौड़ीकरण के लिए सोमवार को ऊर्जा निगम ने बिजली के पोल और लाइन हटाने का काम किया। इसके लिए सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक बद्रीपुरा काठगोदाम, गौला बैराज, नई बस्ती, रेलवे स्टेशन फीडर से जुड़े क्षेत्रों की सप्लाई बंद रही। जिससे लोगों को पांच घंटे तक बिजली गुल होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के ईई प्रदीप कुमार ने बताया कि पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार काम किया गया। इसकी पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...