गाजीपुर, मई 30 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। शिवदासपुर से मौधा तक जाने वाले मार्ग को चौड़ीकरण किए जाने के बाद किनारे लगे बिजली के खंभे खतरा बन गए हैं। करीब सात करोड़ की लागत से सड़क का चौड़ीकरण कर इसकी चौड़ाई 3.5 मीटर से बढ़ाकर 5.5 मीटर कर दी गई। सड़क चौड़ी होने के बाद भी पटरी पर पहले से लगे बिजली के खंभों को नहीं हटाया गया। नतीजतन अब कई खंभे पीच सड़क के बेहद करीब आ गए हैं। आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने केवल सड़क चौड़ी कर दी, लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर दी गई। यह भी पढ़ें- सड़क चौड़ीकरण के बाद जानलेवा बने बिजली के खंभे सड़क के किनारे लगे खंभे रात के समय और भी खतरनाक साबित हो रहे हैं। तेज रफ्तार वाहन चालकों को खंभे दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार ...