महोबा, मार्च 12 -- महोबा, संवाददाता। लंबे समय से लोग चरखारी बाईपास में सड़क चौड़ीकरण की मांग उठा रहे है। अब सड़क चौड़ीकरण का काम शुरु हुआ मगर कछुआ गति से हो रहे काम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चरखारी बाईपास चौड़ीकरण को लेकर काम शुरु हो गया है। सड़क चौड़ीकरण को लेकर काम शुरु होने के बाद पाइप लाइन फटने से सड़क किनारे पानी भर गया। बता दें कि सड़क चौड़ीकरण के लिए बिजली के पोल शिफ्ट करा दिए गए है। ठेकेदार ने सड़क की खुदाई कराई जिसके पाइप लाइन टूटने से जगह- जगह जल भराव हो गया। भारी मात्रा में पाइप लाइन से बहकर पानी बर्बाद हो गया। लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर सुरक्षा मानकों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। सड़क खुदाई के बाद बेरीकेटिंग न होने के खतरा मंडरा रहे है। दो दिन पूर्व चरखारी बाईपास में सड़क खुदाई को लेकर गाड़...