सड़क चौड़ीकरण का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण
महाराजगंज, जून 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पकड़ी-खुटहां-पनियरा-बेलटिकरा सड़क के चौड़ीकरण कार्य का अधीक्षण अभियंता गोरखपुर अशोक वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य को गुणवत्तापूर्ण व समय से पूरा करने का सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि सड़क की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सड़क पर पड़ी गिट्टी की मोटाई को भी खुदवा कर देखा। उक्त सड़क 20.5 किमी लम्बी है। इसकी लागत लगभग 66 करोड़ है। यह सड़क आगे आयुष विश्वविद्यालय तक जाती है। इसके चौड़ीकरण होने से क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय व गोरखपुर आदि जगहों पर जाने में काफी सुविधा होगी। इस दौरान सहायक अभियंता रोमित रंजन गुप्ता, नवनीत, बीडी यादव, अवर अभियंता प्रदीप गुप्ता, केके दुबे, संदीप आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.