सड़क चक्काजाम करने पर 22 लोगों पर केस दर्ज
भदोही, जून 7 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार में दो जून को सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने रविवार को कार्रवाई की। 10 नामजद और एक दर्जन अज्ञात लोगों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि सोमवार यानि एक जून रात को वेदमनपुर गांव निवासी पिंटू धीवर (14 वर्ष) की अबूझ हाल में मौत हो गई थी। मंगलवार दो जून को स्वजनों ने सड़क पर शव रखकर करीब तीन घंटे तक जाम किया था। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद किशोर को चोट नहीं लगने की पुष्टि हुई थी। इस बीच, शनिवार को फर्जी इलाज एवं प्लास्टर बांधने वाले फर्जी डॉक्टर समेत दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। ब्यूटी पार्लर संचालिका के स्वजनों पर बेटे की हत्या का आरोप मृतक परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.