बुलंदशहर, अप्रैल 24 -- ग्राम सनौटा निवासी सुनीता पत्नी दिनेश कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज में सुनीता ने बताया कि उसके पति मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिकन्द्राबाद से घर आ रहे थे। सनौटा शिव मन्दिर के पास सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने तेजी व लापरवाही से लहराते हुए गलत दिशा में आकर मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। घटना में उसके पति के बायें पैर में गम्भीर चोट आयी है। घटना में उसके पति के बांये पैर का अंगूठा भी कट गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...