कुशीनगर, फरवरी 12 -- कुशीनगर। राष्ट्रीय मार्ग पकड़ियहवा से परसौना बुजुर्ग को जोड़ने वाली सड़क जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है। इससे राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन नरकटिया, परसौना, कुरमौटा, रामनगर, मंझरिया, बैदौली महुआडीह, महुआडीह लौंगरापुर, भरवलिया, महुई बुजुर्ग, नैकाछपरा, अमरपुर, पिपरी के ग्रामीण, स्कूली छात्र, कसया और हेतिमपुर आते जाते हैं। सड़क के टूटने से जगह-जगह हुए गड्ढे और चार पहिया वाहनों के आने-जाने से उड़ रही धूल से स्कूली छात्रों, राहगीरों, दो पहिया चालकों को यात्रा करने में काफी मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण रवि त्रिपाठी, बबलू मल्ल, जितेंद्र सिंह, नायक मिश्र, महंत यादव, ब्रजेश आदि लोगों का कहना है कि सड़क जगह-जगह टूट कर गढ्ढे में तब्दील हो गई है। बिखरी गिट्टियों से यात्रियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.