सोनभद्र, मार्च 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत मुठेर को जाने वाली सड़क पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गयी है। इससे ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क का निर्माण पांच वर्ष पूर्व पीडब्ल्यूडी के माध्यम से कराया गया था। सड़क निर्माण हुये काफी लंबा समय व्यतीत हो जाने के कारण सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। इसके चलते आये दिन बाइक व साइकिल सवार गिर कर चोटहिल हो जा रहे हैं। ग्रामीणों ने संबंधित उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए तत्काल सड़क मरम्मत कराये जाने की मांग की है। ग्रामीणों में कपिल मुनी चौबे, बीएन तिवारी, राजेश कुमार, रमाशंकर, बाबूलाल कोल ने बताया कि इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से ग्रामीणों को आवागमन करने में हमेशा दुर्घटना का भय बना रहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.