सड़क खोदाई करने छोड़ने से रोष
मिर्जापुर, मई 26 -- मझवा। नगर पंचायत कछवा के ब्रह्मणान वार्ड में लगभग 31 लख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पक्की नाली व इंटरलॉकिंग के लिए सड़क की खोदाई कर लगभग 15 दिन से छोड़ दिया गया है। जिससे नगर वासियों को आने-जाने में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। रात में महिलाओं और बच्चों को आनेजाने में नाली में गिरने का डर बना हुआ है। वार्ड के लोगों का आरोप है कि 31 लाख की लागत से 100 मीटर पक्की नाली,आरसीसी ढक्कन, इंटरलॉकिंग लगाने का टेंडर पास होने के बावजूद ठेकेदार निर्माण कराने में देरी कर रहा है। जिसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त हो गया है। पुराने के इंटरलॉकिंग का ईंट,नाली पर आरसीसी ढलाई को तोड़ने के बाद काम स्थगित कर दिया गया है। वार्ड के लोगों ने बरसात से पहले 100 मीटर पक्की नाली के साथ ही इंटर लॉकिंग का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.