भागलपुर, मार्च 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। तिलकामांझी चौक से निगम चौक की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर नौलखा कोठी मोड़ के पास खोदी गई सड़क अब हादसों को सीधा न्योता दे रही है। अपार्टमेंट के ठीक सामने स्थित इस खतरनाक गड्ढे के कारण संकरे मोड़ पर हर समय किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व ही पाइपलाइन की मरम्मत के लिए बुडको की ओर से इस सड़क की खुदाई की गई थी, लेकिन काम खत्म होने के बाद इसे अब तक जस का तस छोड़ दिया गया है। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को इसी गड्ढे से काफी तेज प्रेशर में पानी का रिसाव शुरू हो गया था। पानी का बहाव इतना तेज था कि कुछ ही देर में आसपास के अपार्टमेंट और एक होटल के बेसमेंट में पानी भर गया, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शिकायत मिलने के बाद बुडको के संवेदक ने मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.