बागेश्वर, जून 24 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। बागेश्वर-बैजनाथ मोटर मार्ग पर रुनीखेत के पास मंगलवार सुबह बीआरओ द्वारा सड़क खोदकर पाइप डालने का कार्य करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। इससे कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, यात्रियों तथा डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क खुदाई के कारण करीब डेढ़ से दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को जाम में फंसकर परेशानी झेलनी पड़ी। कई परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने को लेकर चिंतित नजर आए। एडवोकेट हरीश रावत, दिग्विजय फर्स्वाण, कैलाश भाकुनी, ललित जोशी, प्रेमा टंगड़िया, हेमा बिष्ट, उमेश जोशी और चंपा देवी सहित अन्य लोगों ने बीआरओ की कार्यप्रणाल...