सड़क खोदकर छोड़ देने से पैदल चलना हुआ दुश्वार
चंदौली, अप्रैल 13 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कस्बे के मुस्लिम बस्ती और राजभर बस्ती में जाने वाली मार्ग पर सीवर पाइप बिछाने के लिए ग्राम सभा की ओर से सड़क खोदकर एक माह से छोड़ दिया गया है। जिस पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है। मार्ग पर गंदा नाबदान का पानी भर जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया है। वही बीडीओ विजय सिंह ने सचिव को भेजकर रास्ता खुलवाने का आश्वासन दिया। जिससे शादी विवाह में कोई समस्या न हो।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम सभा की ओर से एक माह पूर्व मुस्लिम और राजभर बस्ती में जाने वाली इंटर लॉकिंग मार्ग पर अंडर ग्राउंड सीवर पाइप लगाए जाने को लेकर सड़क खोदी गई है। जगह जगह भस्सी और ईंट की टुकड़े गिरा दिया गया है। जबकि आगामी दिनों मुस्लिम और राजभर बस्ती में शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.