संतकबीरनगर, अप्रैल 4 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जनपद के नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के कोदवट गांव में सड़क निर्माण कार्य में भारी लापरवाही सामने आई है। ठेकेदार द्वारा सड़क को बीच-बीच में उखाड़कर अधूरा छोड़ दिया गया है जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण धनुषधारी, मुस्तकीम, बाबूलाल, राहुल और अमरजीत का कहना था कि जहां सड़क निर्माण की सबसे अधिक जरूरत थी, वहां काम नहीं किया गया। उल्टा रंगीलाल और सुरेश पाल के घर के बीच लगभग 10-10 मीटर सड़क उखाड़कर बिना निर्माण किए ही छोड़ दी गई। उनका कहना है कि ठेकेदार काम अधूरा छोड़कर महीनो से गायब है और कोई जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से सड़क निर्माण पूरा होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.