जौनपुर, मार्च 25 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के दौरान गुरैनी बाजार में सड़क के किनारे खुदाई करके छोड़ दिए जाने से व्यापार पर असर पड़ता देख व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। नाराज व्यापारियों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर समस्या जल्द समाधान करने की मांग की है।एनएच 135 ए पर इन दिनों फोरलेन काम तेजी से चल रहा है। व्यापारियों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के लिए चार माह पहले गुरैनी बाजार में सड़क के किनारे लगभग दस फुट चौड़ा और पांच फुट गहरा खुदाई की गई थी। चार महीने बीतने के बाद काम नहीं किया गया। जिससे ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। न तो ग्राहक आसानी से गड्ढा पार कर पा रहे हैं और न ही वाहन खड़े हो पा रहे हैं। इससे व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने चेतावनी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.